LIVE

Heat Wave Live Updates: दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम सुहावना, महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट

Varsha KushwahaUpdated Jun 21, 2024, 16:09 IST

Heat Wave Live Updates: दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम सुहावना, महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट
Heat Wave Live Updates: दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम सुहावना, महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट

Heat Wave Delhi, Gurgaon, Noida, Ghaziabad, Faridabad, NCR Heat Wave Alert Live Updates: यूपी-बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने आज बारिश की संभावना जताई है। इन राज्यों में बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में गर्मी के कारण 45 लोगों की मौत हो गई है। हीटवेव और मौसम को लेकर अन्य शहरों के समाचार इस प्रकार है -

JUN 21, 2024 16:09 IST
JUN 21, 2024 14:25 IST

दिल्ली में बारिश से मौसम सुहावना, पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली में बारिश से मौसम सुहावना, पढ़ें पूरी खबर
JUN 21, 2024 13:09 IST

राजधानी दिल्ली मे छाए बादल, न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सुबह बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य तापमान है।
JUN 21, 2024 13:01 IST

हरियाणा के 19 जिलों में आंधी-बूंदाबांदी का अलर्ट

मौसम विभाग ने हरियाणा के 19 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी और लोगों को गर्मी के राहत मिलेगी।
JUN 21, 2024 11:23 IST

महाराष्ट्र के इन जिलों में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना जताई है। इस बीच आईएमडी ने ठाणे, पालघर, रायगढ़, भंडारा, नागपुर और रत्नागिरी जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के आसपास के इलाकों में भी बारिश की संभावना जताई गई है।
JUN 21, 2024 09:55 IST

एमपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सहित उमरिया, सिवनी, डिंडोरी, कटनी, अनूपपुर, मऊगंज, ओरछा, निवाड़ी, मंडला, भिंड, दतिया और आसपात के कई क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में 70 प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने ये भी बताया कि दतिया और भिंड में गरज के साथ आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
JUN 21, 2024 09:27 IST

Lucknow: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने योग दिवस पर योग किया

JUN 21, 2024 08:58 IST

कश्मीर में बारिश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कश्मीर में भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते कश्मीर में आयोजित योग कार्यक्रम भी प्रभावित हुए हैं। पिछले कुछ दिनो से कश्मीर में भारी बारिश जारी है।
JUN 21, 2024 08:00 IST

झारखंड में भीषण गर्मी से राहत

झारखंड में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। कल तेज हवाएं और बारिश के बाद, आज और इस पूरे सप्ताह में तेज बारिश होने की उम्मीद है। यहां के लोगों को आने वाले सप्ताह में गर्मी से राहत मिलेगी।
JUN 21, 2024 07:06 IST

दिल्ली में मानसून की एंट्री कब होगी

दिल्ली में मौसम विभाग ने शुरुआत में 2 जुलाई तक मानसून के पहुंचने की संभावना जताई थी। लेकिन फिर मौसम की गति को देखते हुए 30 जून तक मानसून के आने की संभावना जताई गई है। दिल्ली में मानसून के पहुंचने के बाद झमाझम बारिश होगी।
JUN 21, 2024 06:01 IST

यूपी में बरसेंगी राहत बूंद, भीषण गर्मी से मिले राहत

लंबे समय से भीषण गर्मी और लू के थपेड़े झेल रहे यूपी के लोगों को अब राहत मिलने वाली है। यहां मौसम विभाग ने अधिकतर जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। जल्द ही यूपी में मानसून की दस्तक होगी और लोग राहत की सांस लेंगे।
JUN 21, 2024 06:01 IST

दिल्ली में भीषण गर्मी के कारण कई 45 लोगों की जान

दिल्ली में पिछले दिनों पड़ी भीषण गर्मी और लू के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई। राष्ट्रीय राजधानी में राम मनोहर लोहिया, सफदरजंग और एलएनजेपी अस्पतालों में संदिग्ध रूप से गर्मी की वजह से बीमार हुए कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई।
JUN 21, 2024 06:01 IST

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से राहत देने के लिए जल्द होगी मानसून की एंट्री

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मानसून अब छत्तीसगढ़ और आसपास के अन्य राज्यों की ओर आगे बढ़ रहा है। जल्द ही छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश की शुरुआत होगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
JUN 21, 2024 06:00 IST

गाजियाबाद में बारिश की संभावना

दो दिन से यूपी का मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां तेज हवाएं चल रही हैं और कभी-कभी हल्की बारिश की दर्ज की जाती है। मौसम विभाग ने गाजियाबाद में आज बारिश की अलर्ट जारी किया है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
JUN 21, 2024 06:00 IST

Delhi: दिल्ली में लू और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

दिल्ली के लोगों को में भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने पूरी दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। आज दिल्ली में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।