दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए ईवी नीति 2026 का ड्राफ्ट जारी, 2030 तक हरित परिवहन का लक्ष्य तय

दिल्ली में स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में ईवी नीति 2026 का ड्राफ्ट जारी किया गया है। यह ड्राफ्ट जनता और हितधारकों से सुझाव लेने के लिए 30 दिनों तक खुला रहेगा, जिसके बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

Delhi News: दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति 2026 का मसौदा सार्वजनिक कर दिया है। इस ड्राफ्ट पर आम जनता और संबंधित पक्षों से 30 दिनों के भीतर सुझाव और आपत्तियां मांगी गई हैं, जिसके बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। सरकार का कहना है कि यह नीति वर्ष 2030 तक लागू रहेगी और राजधानी में स्वच्छ एवं टिकाऊ परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य प्रदूषण कम करना और हरित परिवहन को बढ़ावा देना है। प्रस्तावित नीति में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन, टैक्स में छूट और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास जैसे कई अहम प्रावधान शामिल किए गए हैं।

Delhi CM Rekha Gupta (File Photo)

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फाइल फोटो)

डीबीटी के जरिए सीधे मिलेगा लाभ

नीति के तहत इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर मिलने वाली सब्सिडी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजी जाएगी। इसके लिए दिल्ली में पंजीकृत वाहन मालिक व्यक्ति, फर्म या कंपनियां ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों (कीमत 2.25 लाख रुपये तक) पर तीन चरणों में सब्सिडी दी जाएगी। पहले वर्ष अधिकतम 30,000 रुपये, दूसरे वर्ष 20,000 रुपये और तीसरे वर्ष 10,000 रुपये तक का लाभ मिलेगा। वहीं, इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों के लिए पहले वर्ष 50,000 रुपये, दूसरे वर्ष 40,000 रुपये और तीसरे वर्ष 30,000 रुपये तक की सब्सिडी तय की गई है।

End of Feed