दिल्ली में नारी शक्ति को नई उड़ान, मुफ्त सफर से लखपति बिटिया तक 4 बड़ी योजनाओं की शुरुआत

दिल्ली सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में चार बड़ी कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की हैं। जिसमें महिलाओं व बेटियों को सहेली स्मार्ट पिंक कार्ड से मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। डीबीटी के जरिए सिलेंडर सहायता और लखपति बिटिया योजना से बेटियों का भविष्य सुरक्षित होगा। वहीं ‘मेरी पूंजी मेरा अधिकार’ से लाडली योजना की बकाया राशि का वितरण किया जाएगा।

Delhi News: होली से पहले दिल्ली सरकार ने महिलाओं और बेटियों को बड़ा तोहफा दिया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने दिल्ली सरकार की ओर से चार महिला-केंद्रित योजनाओं की शुरुआत की है। जिसके तहत सहेली स्मार्ट पिंक कार्ड से फ्री यात्रा, डीबीटी के जरिए सिलेंडर सहायता, बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए लखपति बिटिया योजना और ‘मेरी पूंजी मेरा अधिकार’ से बकाया राशि का वितरण शामिल है। 'सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली' कार्यक्रम में परिवहन, आर्थिक सहायता और रसोई राहत से जुड़ी इन महत्वपूर्ण पहलों का मकसद महिलाओं व बेटियों को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

delhi event

दिल्ली सरकार ने 4 महिला केंद्रित योजनाओं की शुरुआत की

दिल्ली में सहेली स्मार्ट पिंक कार्ड की शुरुआत

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षित और सुलभ आवागमन सुविधा के उद्देश्य से ‘सहेली स्मार्ट पिंक कार्ड’ योजना का शुभारंभ किया गया। इसके तहत महिलाओं को दिल्ली परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह कार्ड 'वन नेशन, वन कार्ड' विजन के अनुरूप एक नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड के रूप में काम करेगा।

End of Feed