Delhi: त्योहारी सीजन से पहले मिठाई दुकानों पर जांच तेज, गंदगी और कीड़े-मकोड़ों की मिली शिकायतें

दिल्ली में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई की दुकानों और निर्माण इकाइयों की जांच में साफ-सफाई, भंडारण और खाद्य सुरक्षा नियमों से जुड़ी कमियां पाईं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Delhi News: त्योहारी सीजन को देखते हुए दिल्ली सरकार के खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हाल ही में विभाग ने राजधानी की कई प्रसिद्ध मिठाई बनाने वाली इकाइयों और दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कई जगह साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के रखरखाव और सुरक्षा मानकों के पालन में कमियां मिली हैं। अधिकारियों ने अलग-अलग दुकानों से मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं।

delhi food safty

दिल्ली में त्योहारों से पहले मिठाई की दुकानों पर जांच

चांदनी चौक से ओखला तक लिए गए नमूने

विभाग की जांच के दौरान चांदनी चौक, नरेला, नारायणा और ओखला सहित कई इलाकों की दुकानों में साफ-सफाई की कमी, खराब फूड स्टोरेज, कीटों (कीड़े-मकोड़े) की मौजूदगी और बिना दस्ताने पहने मिठाइयां संभालते हुए कर्मचारी पाए गए। इसके अलावा कई जगहों पर FSSAI लाइसेंस का डिस्प्ले न होना, लेबल्स की कमी और कर्मचारियों का उचित प्रशिक्षित न होना जैसी गड़बड़ियां भी सामने आईं।

End of Feed