'यह सत्य और ईमानदारी की ऐतिहासिक जीत...' केजरीवाल और AAP नेताओं के कोर्ट पर बरी होने पर बोले मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा

AAP के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली चुनाव जीतने के लिए CBI और ED का दुरुपयोग किया। एक-डेढ़ साल तक निर्दोष नेताओं को जेल में रखकर लोकतंत्र को कमजोर किया गया, अब बीजेपी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कथित दिल्ली शराब मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह सत्य और ईमानदारी की ऐतिहासिक जीत है। अदालत ने स्पष्ट कर दिया कि इस मामले में कोई आपराधिक साजिश या ठोस सबूत नहीं है। इससे भाजपा द्वारा गढ़ी गई झूठी कहानी का पर्दाफाश हो गया है।

AAP NEWS

AAP के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा

ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह सहित अन्य नेताओं को राजनीतिक साजिश के तहत जेल भेजा गया। लेकिन आज अदालत के फैसले ने साबित कर दिया कि आम आदमी पार्टी की “कट्टर ईमानदार” छवि को बदनाम करने की कोशिश नाकाम रही।

End of Feed