शहर

वादियों के बीच रफ्तार का रोमांच, खुलने वाला है एशिया का सबसे लंबा 'ग्रीन एक्सप्रेसवे', 150 मिनट में दिल्ली से देहरादून

Delhi-Dehradun Expressway Open: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का पूरा हिस्सा यातायात के लिए खुलने वाला है। 6 लेन की परियोजना के खुलने से 210 किलोमीटर की दूरी महज ढाई घंटे में पूरी की जाएगी। के इस एक्सप्रेसवे दूरी महज ढाई घंटे में पूरी कर ली जाएगी। वर्तमान में दिल्ली पहुंचने में तकरीबन 6 घंटे का समय लग जाता जाता है। आइये जानते हैं इसका रूट मैप क्या है?

Delhi-Dehradun Expressway Open : अब दिल्ली से देहरादून का सफर मात्र ढाई घंटे में पूरा होगा, जो वादा देश के प्रधानमंत्री ने किया था, आज उस वादे को पूरा होते हुए पूरा देश देख रहा है और 14 अप्रैल दो 2026 को पीएम मोदी खुद इसका उद्घाटन और निरीक्षण करने देहरादून पहुंच रहे हैं। आइए जानते हैं हमारी इस रिपोर्ट में कि क्या कुछ खास रहने वाला है दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे और एशिया के सबसे लंबे ग्रीन कॉरिडोर एलिवेटेड रोड का महत्व, जो सफर आज से पहले 6 से 7 घंटे में पूरा हुआ था। आज दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे बनने के बाद 2:30 घंटे में पूरा होगा जिससे न सिर्फ पर्यटन बल्कि आने वाले दिनों में चारधाम यात्रा भी बेहद सुगम हो जाएगी> आइए जानते हैं हमारी खास रिपोर्ट में और क्या क्या कुछ खास है दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस हाईवे में....

अभिषेक सिन्हा, ग्राउंड ज़ीरो से रिपोर्ट के मुताबिक, गणेशपुर से देहरादून सेक्शन की कुल लंबाई लगभग 19.5 से 20.7 किमी है। इसमें 12 किमी एलिवेटेड + टनल + अन्य छोटे हिस्से शामिल हैं। डाटकाली मंदिर के पास एक्सप्रेसवे का एक छोटा अतिरिक्त ओवरपास/स्ट्रेच (लगभग 1.5 किमी) भी बनाया गया है। यह 12 किमी का एलिवेटेड कॉरिडोर इस हाईवे की सबसे खास और पर्यावरण-अनुकूल विशेषता है, जिस पर 575 पिलर लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल 2026 को पूरे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने जा रहे हैं, और इस ग्रीन कॉरिडोर को भी आम जनता के लिए खोला जाएगा।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गणेशपुर से डाटकाली मंदिर तक का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड 12 किमी एशिया का सबसे लंबा ग्रीन/वाइल्डलाइफ कॉरिडोर माना जा रहा है।

यह पूरा एलिवेटेड हिस्सा सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के गणेशपुर से शुरू होकर उत्तराखंड के डाटकाली क्षेत्र (डाट काली मंदिर) तक जाता है। इसकी खासियत है कि वन्यजीवी और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए 12 km लंबा कॉरिडोर बनाया गया है। इस एलिवेटेड रोड के नीचे एलीफेंट कॉरिडोर भी है साथ ही एक नदी में बहती है जहां पर अक्सर जानवर पानी पीने आते हैं। पहले राजाजी नेशनल पार्क के बीच में से पुराना रास्ता दिल्ली देहरादून हाईवे को जोड़ता था। इन्हीं सब चीजों को ध्यान में रखते हुए, एशिया का सबसे बड़ा ग्रीन एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया गया है

यह राजाजी नेशनल पार्क के ऊपर से गुजरता है, ताकि हाथी, बाघ और अन्य वन्यजीवों की आवाजाही नीचे से बिना रुकावट हो सके। इसके बाद डाटकाली मंदिर के पास 340 मीटर लंबी टनल भी बनी है, जो एक्सप्रेसवे को आगे देहरादून की ओर जोड़ती है।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे रूट मैप

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे मार्ग, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के बागपत, बड़ौत, शामली और सहारनपुर सहित कई शहरों को जोड़ता है। कयास लगाए जा रहे हैं जनता के लिए एक्सप्रेसवे खुलने से अनुमान है कि प्रतिदिन 20,000 से 30,000 वाहन इस मार्ग पर चलेंगे।

पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को गणेशपुर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पहुंचेंगे, जहां उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे। एसआई हेलीपैड का निर्माण गणेशपुर में पूरा हो चुका है। बस अब इंतजार है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बताया जा रहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20.7 km लंबा सफर भी पूरा करेंगे और और ग्रीन कॉरिडोर एलिवेटेड रोड का निरीक्षण भी करेंगे जिसके बाद देहरादून बॉर्डर पर पहुंचकर दिल्ली देहरादून हाईवे का उद्घाटन भी करेंगे।

Abhishek Sinha
अभिषेक सिन्हाauthor

पत्रकारिता में 23वर्षों का अनुभव पिछले 19 वर्षों से उत्तराखंड की छोटी से लेकर बड़ी ख़बरों को करने में अहम योगदान एवं सबसे आगे, दिल्ली एनसीआर में जैन टीवी और BAG फिल्म्स के साथ उत्तराखण्ड में आजतक टीवी9,live india, और समाचार प्लस के लिए इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज़्म के तहत कई बड़ी ख़बरों को जनता के सामने बड़ी निर्भीकतापूर्वक और ईमानदारी के साथ पेश किया और कई प्रतिष्ठित संस्थानों में अहम भूमिका के साथ जन सरोकार की ख़बरों में प्रमुखता से सबसे आगे और सटीक जानकारी के साथ ख़बरों को जनता के सामने परोसने का जस्बा और हिम्मत भरा लंबा सफ़र.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!