दिल्ली में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पुलिस के पहुंचते ही मची भगदड़; 43 महिलाओं समेत 83 गिरफ्तार

Delhi Crime: राजस्थान के डीग जिले में एक्सिस बैंक (Axis Bank) के नाम पर फर्जी आईडी कार्ड दिखाकर क्रेडिट कार्ड बेचने के फर्जीवाड़े की जांच जब दिल्ली पहुंची, तो द्वारका पुलिस की मदद से एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ।

Delhi Crime: राजस्थान के डीग में सामने आए एक्सिस बैंक (Axis Bank) फर्जी आई कार्ड के मामले की जांच जब दिल्ली पहुंची तो DCP द्वारका की टीम ने अहम भूमिका निभाते हुए राजस्थान पुलिस को उत्तम नगर के एक ऑफिस तक पहुंचाया। द्वारका जिला पुलिस (Delhi Police) की ग्राउंड इंटेलिजेंस और साइबर टीम की तकनीकी मदद से संदिग्ध ठिकाने की पहचान की गई। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर वहां छापेमारी की और 83 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें 43 महिलाएं शामिल हैं।

delhi fake call Center

द्वारका पुलिस और राजस्थान पुलिस का बड़ा जॉइंट ऑपरेशन

यह पूरी कार्रवाई 29 अगस्त को हुई। राजस्थान के डीग साइबर थाने की टीम DSP वीरेंद्र पाल के नेतृत्व में दिल्ली पहुंची थी। टीम के साथ (Axis Bank) के नाम पर कथित फर्जी आई कार्ड इस्तेमाल करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी आकाश राठौर भी था। आरोपी से पूछताछ और जांच के आधार पर राजस्थान पुलिस को दिल्ली में एक संदिग्ध ऑफिस का सुराग मिला था।

End of Feed