आजादपुर मंडी से गुप्ता मार्केट तक CM रेखा गुप्ता का निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी और पारदर्शिता पर दिया जोर

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के विभिन्न इलाकों का दौरा कर विकास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम नागरिकों की सुविधा और सुगम यातायात को प्राथमिकता में रखते हुए कार्य किए जाएं।

Delhi CM Rekha Gupta Inspection: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज राजधानी के कई क्षेत्रों का दौरा कर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को आम जनता की सुविधाओं और सुगम आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

Delhi CM Rekha Gupta Reviews Development Work

निरीक्षण के दौरान सीएम रेखा गुप्ता

जानकारी के मुताबिक, आज सोमवार, 20 अप्रैल को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आजादपुर मंडी, गुप्ता मार्केट और आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने DMRC, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति का आकलन किया और अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट ली। बताया जा रहा है कि, उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि स्थानीय लोगों की आवाजाही और सुविधाओं को प्राथमिकता में रखते हुए काम किया जाए।

End of Feed