Delhi Assembly Suspect Arrested: दिल्ली विधानसभा परिसर से सुरक्षा कर्मियों ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। संदिग्ध ने कहा कि वह दिल्ली के एक मंत्री के बुलावे पर यहां आया है। हालांकि, मंत्री से कोई जान पहचान न होने की बात का खुलासा हुआ है। संदिग्ध दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा से मिलने आया था। ऐसा उसने दावा किया। उसके पास सांसद पास था।
दिल्ली विधानसभा परिसर से संदिग्ध को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा
मंत्री के बुलाने की बात कहकर आरोपी अंदर घुस गया था। गनीमत रही कि आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है और मंत्री सिरसा ने संदिग्ध से कोई जान पहचान होने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'संदिग्ध को मैं नहीं जानता।'
दिल्ली पुलिस ने बयान जारी किया
दिल्ली पुलिस ने मामले पर कहा, '6 जनवरी 2026 को, नवीन डबास नाम के एक व्यक्ति को सिविल लाइंस में दिल्ली विधानसभा में बिना इजाजत घुसने के आरोप में हिरासत में लिया गया। वह 12 साल से दिल्ली सरकार में गेस्ट फैकल्टी टीचर था और उसने सरकारी ID का इस्तेमाल करके एंट्री की थी। वह गेस्ट फैकल्टी टीचरों के लिए पॉलिसी में सुधार चाहता था। कोई संदिग्ध चीज या आपराधिक इरादा नहीं मिला; संयुक्त पूछताछ जारी है।'
