शहर

पंजाब में बेखौफ बदमाश, 4 दिन में 4 हत्याएं, विपक्ष ने मांगा CM भगवंत मान का इस्तीफा

पंजाब में बेखौफ बदमाश लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस नए साल की शुरुआत से ही दिन दहाड़े गोलीबारी और हत्याओं का दौर जारी है। 2 जनवरी से अब तक सरेआम गोली मारकर चार हत्याएं हो चुकी हैं। 2 जनवरी को कपूरथला में एक महिला को उसके घर पर टारगेटेड हमले में गोली मार दी गई।

Image

पंजाब में बेखौफ बदमाश, 4 दिन में 4 हत्याएं, विपक्ष ने मांगा CM भगवंत मान का इस्तीफा

चंडीगढ़ : पंजाब में लगातार फायरिंग और गोली मारकर हत्या करने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। लुधियाना में एक बार फिर कपड़ा व्यापारी की दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। इसके अलावा इस साल पिछले चार दिनों में चार हत्याएं भी हो चुकी हैं। कानून व्यवस्था की खराब स्थिति को लेकर विपक्ष ने भी सरकार पर बड़ा हमला बोला है और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का इस्तीफा मांगा है।

पंजाब में बेखौफ बदमाश लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस नए साल की शुरुआत से ही दिन दहाड़े गोलीबारी और हत्याओं का दौर जारी है। 2 जनवरी से अब तक सरेआम गोली मारकर चार हत्याएं हो चुकी हैं। 2 जनवरी को कपूरथला में एक महिला को उसके घर पर टारगेटेड हमले में गोली मार दी गई।

सरपंच की हत्या

3 जनवरी को भिंडर कलां (मोगा) में एक शक्श की गोली मारकर हत्या कर दी गई।4 जनवरी को अमृतसर में एक शादी समारोह में एक सरपंच की हत्या कर दी गई। 5 जनवरी को लुधियाना के जगराओं के मानुके गांव में एक कबड्डी खिलाड़ी गगनदीप की हत्या कर दी गई। इसके अलावा अमृतसर में ज्वेलर्स की दुकान पर 5 जनवरी को ही फायरिंग की गई और सुबह होते ही लुधियाना में एक कपड़ा व्यापारी की दुकान पर फायरिंग की घटना सामने आई जिसमें बदमाश बेखौफ होकर फायरिंग करते हुए नजर आए।

भाजपा नेता तरुण चुग ने खराब कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशान साधा है उन्होंने कहा कि पंजाब की कानून व्यवस्था निचले स्तर पर पहुंच चुकी है। पहले अपराधी मुंह छुपाकर आते थे अब खुलेआम आ रहे हैं। पंजाब में कभी खिलाड़ी मारे जा रहे हैं, कभी नेता मारे जा रहे हैं कभी व्यापारी मारे जा रहे हैं। रंगदारी के फोन आ रहे हैं । पंजाब में भय का माहौल है। माफिया राज पंजाब को डरा रहा है।

वहीं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था नाम को कोई चीज नहीं बची है। पंजाब में शादी में किसी के कत्ल की अमृतसर वाली पहली घटना नहीं है जब लोगों को टेबल के नीचे छुपकर अपनी जान बचानी पड़ी है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को खुद अपनी जान मॉल की हिफाजत करनी पड़ेगी।

शिरोमणी अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान मुख्यमंत्री और गृहमंत्री दोनों के रूप में विफल रहे हैं , इसीलिए उन्हें अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नही है। राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। गैंगस्टर बेखौफ होकर मनमानी कर रहे हैं और मनमाने ढ़ंग से जबरन वसूली और हत्याएं कर रहे हैं।

वहीं आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि जो भी दोषी है उनका बक्शा नहीं जाएगा सरकार ने कि पंजाब पुलिस को सख्त हिदायत दी है अपराधियों के खिलाफ का एक्शन लिया जाए। पंजाब में अपराधी न केवल बेलगाम हो गए हैं बल्कि उनमें पुलिस का खौफ भी खत्म हो चुका है अमृतसर में हमलावरों ने बिना मुंह को कवर किए वारदात को अंजाम दिया और उसके बाद सोशल मीडिया पोस्ट पर बाकायदा इसकी जिम्मेदारी भी ली लेकिन बावजूद इसके अभी तक हमलावर पंजाब पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article