Delhi AQI: दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI 168 पर पहुंचा, यमुना में फिर दिखा सफेद जहरीला झाग

दिल्ली में आज सुबह 8 बजे AQI 168 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है। जहांगीरपुरी में AQI 251 और रोहिणी में 237 रहा, जो खराब श्रेणी में आते हैं। इस बीच, कालिंदी कुंज के पास यमुना में दोबारा सफेद झाग दिखाई दिया।

Delhi Air Pollution: दिल्ली में मंगलवार सुबह हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार देखने को मिला। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 8 बजे राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 168 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। हालांकि, शहर के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता अब भी ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। इसी बीच, कालिंदी कुंज के पास यमुना नदी में एक बार फिर सफेद झाग की मोटी परत दिखाई दी है, जिससे नदी के प्रदूषण को लेकर चिंता बनी हुई है।

Delhi Pollution

दिल्ली में प्रदूषण की फाइल फोटो (PTI)

दिल्ली के कई इलाकों में AQI 200 के पार

CPCB के मुताबिक, सोमवार सुबह 7 बजे दिल्ली का AQI 164 दर्ज किया गया था। मंगलवार को यह बढ़कर 168 हो गया, हालांकि दोनों दिन हवा की गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज हुई। शहर के कुछ इलाकों में प्रदूषण का स्तर अधिक दर्ज किया गया। जहांगीरपुरी में AQI 251, रोहिणी में 237, आरके पुरम में 234, द्वारका सेक्टर-8 में 223, बवाना में 216, आईआईटी दिल्ली में 214 और आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर 211 रहा। ये सभी इलाके ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किए गए। पंजाबी बाग में AQI 200 रहा। वहीं, आनंद विहार में AQI 175, अलीपुर में 197, पटपड़गंज में 195 और चांदनी चौक में 198 दर्ज किया गया। नरेला में यह 129, जेएनयू में 146 और इग्नू मैदान, मैदानगढ़ी में 150 रहा। ये सभी ‘मध्यम’ श्रेणी में शामिल हैं।

End of Feed