Delhi AQI: दिल्ली में सांसों पर संकट बरकरार! आज भी पंजाबी बाग सबसे प्रदूषित, BS-VI वाहनों तक सीमित हो सकता है ट्रैफिक

Delhi Pollution: दिल्ली में आज सुबह 9 बजे औसत AQI 238 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। आज फिर से पंजाबी बाग सबसे प्रदूषित इलाका रहा, जहां 271 AQI दर्ज किया गया।

Delhi AQI Today: दिल्ली-एनसीआर के लोग पिछले कई दिनों से प्रदूषित हवा और स्मॉग की दोहरी मार झेल रहे हैं। राजधानी में एक्यूआई लगातार खराब श्रेणी में बना हुआ है। जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। वहीं स्मॉग के कारण सुबह के समय विजिबिलिटी बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, सुबह 9 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 238 रहा, यह खराब श्रेणी में आता है। इस दौरान पंजाबी बाग 271 AQI के साथ सबसे प्रदूषित इलाका रहा। वहीं, चांदनी चौक 263 AQI के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

Delhi AQI

दिल्ली के आनंद विहार में सुबह दिखी स्मॉग की परत

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में प्रदूषण

CPCB के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में आज सुबह 9 बजे बवाना में AQI 255, विवेक विहार में 245, वजीरपुर में 235, सोनिया विहार में 234 और रोहिणी में 232 दर्ज किया गया। इसके अलावा उत्तम नगर में AQI 223, नरेला में 221, अलीपुर में 219 और अशोक विहार में 206 रहा। ये सभी इलाके खराब वायु गुणवत्ता की श्रेणी में रहे। वहीं, कुछ इलाकों में हवा की स्थिति कुछ बेहतर देखने को मिली। आनंद विहार में AQI 199, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 197, आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर 183 और वसुंधरा एन्क्लेव में 181 दर्ज किया गया। ये सभी निगरानी केंद्र मध्यम श्रेणी में रहे।

End of Feed