दिल्ली में सुबह 4 बजे तक खुले रहेंगे रेस्टोरेंट और कैफे, जानें क्या है खास बात?

रेखा सरकार ने इस सप्ताहांत रेस्तरां, कैफे और अन्य पात्र प्रतिष्ठानों को सुबह 4 बजे तक खुले रहने की अनुमति दी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या खास है जिसके चलते यह फैसला लिया गया है।

FIFA World Cup Final: फीफा विश्व कप 2026 (FIFA World Cup 2026) का फाइनल मुकाबला इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ी अर्जेंटीना के लिए बेहद खास होने वाला है। मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना रविवार देर रात (भारतीय समयानुसार) मेटलाइफ स्टेडियम में यूरोपीय चैंपियन स्पेन से भिड़ेगी। इस महामुकाबले को लेकर फुटबॉल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे ऐसा फाइनल बताया है, जिसे आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी। इसी उत्साह को देखते हुए राजधानी दिल्ली के कई रेस्टोरेंट और कैफे फुटबॉल प्रशंसकों के लिए सुबह 4 बजे तक खुले रहेंगे, ताकि लोग देर रात तक इस ऐतिहासिक मुकाबले का आनंद ले सकें।

CM Rekha Gupta

रेखा सरकार ने इन फैन्स को दिया खास तोहफा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया क्या ऐलान?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर फीफा विश्व कप फाइनल को लेकर अपना उत्साह साझा किया। उन्होंने लिखा कि फुटबॉल प्रेमियों ने लियोनेल मेसी को कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करते हुए देखा है और अब दुनिया एक और यादगार अध्याय की गवाह बनने जा रही है। उनके अनुसार, यह ऐसा मुकाबला होगा जिसे आने वाली पीढ़ियां भी लंबे समय तक याद रखेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा लागू किए गए 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' सुधारों के तहत राजधानी में 24x7 कारोबार को बढ़ावा देने वाली व्यवस्था पहले से प्रभावी है। इसी के चलते इस सप्ताहांत शहर के रेस्टोरेंट, कैफे और अन्य पात्र प्रतिष्ठान सुबह 4 बजे तक खुले रह सकेंगे, ताकि फुटबॉल प्रशंसक एक साथ जुटकर विश्व कप फाइनल के रोमांच का आनंद ले सकें।

End of Feed