Delhi Crime: आदर्श नगर में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, पति भी गंभीर रूप से घायल

दिल्ली के आदर्श नगर में अज्ञात हमलावरों ने एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी, महिला का पति भी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस जांच में जुटी, इलाके में दहशत का माहौल है।

Delhi Crime: राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने एक महिला की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। इस हमले में महिला का पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज अस्पताल में जारी है।

Delhi Crime Adarsh Nagar Murder

दिल्ली के आदर्श नगर में महिला की चाकू से गोदकर हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना (Adarsh Nagar Murder) देर रात की बताई जा रही है, जब 2 से 3 की संख्या में आए हमलावर अचानक पीड़ित दंपति के घर में घुस गए। बिना किसी चेतावनी के हमलावरों ने महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने आए पति पर भी हमलावरों ने हमला किया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

End of Feed