ये है Delhi का सबसे पुराना 1100 साल पुराना बांध, जानें कहां, क्यों और किस राजा ने बनवाया?

अगर आपसे पूछा जाए कि दिल्ली का सबसे पुराना बांध कौन सा है तो शायद आप पूछेंगे कि क्या दिल्ली में बांध भी है। चलिए जानते हैं उस बांध के बारे हैं, उसे किसने, कब और क्यों बनवाया था।

दिल्ली का इतिहास काफी पुराना है। द्वापर युग में पांडवों से लेकर चौहान, तोमर, गुलाम वंश, खिलजी, तुगलक, मुगल वंश और अंग्रेजों तक ने दिल्ली और आसपास के इलाकों पर राज किया। हर राजवंश ने अपने-अपने दौर में दिल्ली-एनसीआर में निर्माण कार्य करवाया। आज भी उनके निर्माण के कई अवशेष शान से खड़े हैं। हालांकि, कुछ अब बेहद खराब स्थिति में हैं। आम लोग ही नहीं, सरकार का भी ध्यान उन विरासतों को बचाने की ओर नहीं है। ऐसा ही एक निर्माण 1100 साल पुराना बांध है। जो दिल्ली और आसपास के इलाकों में जल संरक्षण की पुरानी विरासत को दर्शाता है, लेकिन आम लोगों और सरकार की उदासीनता के चलते खराब स्थिति में है। दिल्ली के बीच से यमुना नदी बहती है, जिसमें लगभग हर साल मानसून के मौसम में बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। लेकिन जिस बांध की हम बात कर रहे हैं वह यमुना नदी पर नहीं है। चलिए जानते हैं यह बांध कहां है? इसका निर्माण कार्य किस राजा ने और क्यों करवाया?

Anangpur Dam Delhi -NCR

ये है दिल्ली क्षेत्र का सबसे पुराना 1100 साल पुराना बांध

कहां है दिल्ली का सबसे पुराना बांध और उसका नाम क्या है?

दिल्ली के दक्षिणी छोर पर हरियाणा में अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित मौजूद 1100 साल पुराना 'अनंगपुर बांध' (Anangpur Dam) आज भी इतिहास और इंजीनियरिंग का अनोखा उदाहरण बनकर खड़ा है। यह प्राचीन जल संरचना सिर्फ एक बांध नहीं, बल्कि दिल्ली के शुरुआती मध्यकालीन इतिहास की जीती-जागती विरासत है, जिसे तोमर वंश के शासकों ने 10वीं शताब्दी में बनवाया था।

End of Feed