देहरादून में भी है राष्ट्रपति का आशियाना, अप्रैल से आम जनता के लिए खोला जाएगा

देहरादून स्थित राष्ट्रपति आशियाना को अप्रैल 2025 में आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। 186 साल पहले बने आशियाना में पहली बार आम जनता को एंट्री मिलेगी। इसके लिए तैयारियां शुरू करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निर्देश दिए हैं। यहां पर स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ भी पर्यटक ले पाएंगे।

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उनसे पहले के सभी राष्ट्रपति दिल्ली स्थिति राष्ट्रपति भवन में रहते आए हैं। दिल्ली के विशालकाय राष्ट्रपति भवन के अलावा भारत के राष्ट्रपति के पास देश के कई अन्य हिस्सों में भी रहने के लिए भव्य आशियाने होते हैं। ऐसा ही एक आशियाना उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी है। देहरादून के इस राष्ट्रपति निवास का नाम ही आशियाना है। देहरादून में राजपुर रोड पर मौजूद ऐतिसाहिक राष्ट्रपति आशियाना को जल्द ही आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। चलिए जानते हैं इसके बारे में सब कुछ -

Dehradun’s Rashtrapati Ashiana

देहरादून राष्ट्रपति आशियाना

आम लोगों के लिए कब खुलेगा आशियाना

राष्ट्रपति आशियाना को अप्रैल 2025 में आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसके निर्देश दिए हैं। शनिवार 23 नवंबर को राष्ट्रपति सचिवालय के अधिकारी देहरादून पहुंचे। राष्ट्रपति सचिवालय के अपर सचिव डॉ. राकेश गुप्ता के नेतृत्व में अधिकारियों ने राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक की और आशियाना में आम जनता के लिए जरूरी सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए।

End of Feed