Bengaluru Highway Accident: कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरू में हुए एक सड़क हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह शहर के होसकोटे के नजदीक एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में सात लोगों की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक यह हादसा एम. सत्यवर गांव के पास होसकोटे-डाबास्पेट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ।
बेंगलुरु में कई गाड़ियों की टक्कर से बड़ा हादसा (फोटो: PTI)
बताया जा रहा है कि, होसकोटे से देवनहल्ली की दिशा में जा रही एक एसयूवी ने पीछे से चल रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस पहली भिड़ंत के बाद एसयूवी चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और आगे खड़े कैंटर से जा टकराया। ऐसे में, टक्कर की इस कड़ी में एक अन्य कार भी दुर्घटना की चपेट में आ गई। इस घटना के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।
मामले की जांच जारी
पुलिस ने बताया कि, इस भीषण सड़क दुर्घटना में एसयूवी और मोटरसाइकिल पर सवार कुल सात लोगों की घटनास्थल पर ही जान चली गई। बताया जा रहा है कि मृतक बेंगलुरु के कोथनूर क्षेत्र के निवासी हो सकते हैं, हालांकि उनकी आधिकारिक पहचान अभी सुनिश्चित नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि, सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए होसकोटे के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। ऐसे में पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।
अधिकारियों ने लिया तुरंत एक्शन
बता दें कि, दुर्घटना की खबर मिलते ही होस्कोटे पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। अधिकारियों ने फौरन क्षतिग्रस्त वाहनों और मलबे को हटवाया और हाईवे पर यातायात को सामान्य कराया। हादसे के कारण कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही। घटना की वास्तविक वजह जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का सहारा लिया जा रहा है। इस घटना के बाद का वीडियो भी आया है।
(इनपुट - भाषा)
