दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा; कार और ट्रक की टक्कर में 4 की मौत, चार अन्य घायल

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर वडोदरा जिले के पादरा के पास शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब एक कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Delhi Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। हादसा वडोदरा जिले के पादरा के समीप समियाला क्षेत्र में हुआ, जहां एक कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इको कार में सवार एक परिवार महेसाणा जा रहा था।

Vadodara Road Accident News

वडोदरा के पादरा क्षेत्र में दर्दनाक सड़क दुर्घटना

गलत दिशा में समियाला क्षेत्र की ओर पहुंचा वाहन

बताया जा रहा है कि रास्ता भटक जाने के कारण वाहन गलत दिशा में समियाला क्षेत्र की ओर पहुंच गया। इसी दौरान ट्रक से टक्कर होने पर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

End of Feed