अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी, चिता से उठ बैठे 75 वर्षीय बुजुर्ग; सभी की फटी रह गई आंखें!

हरियाणा के यमुनानगर जिले के कोट बसावा की माजरी गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक 75 वर्षीय बुजुर्ग, जिन्हें मृत मान लिया गया था। अंतिम संस्कार से ठीक पहले अचानक जीवित हो उठे। यह चौंकाने वाली घटना बुधवार की दरमियानी रात घटी।

नई दिल्ली: हरियाणा के यमुनानगर जिले के कोट बसावा की माजरी गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक 75 वर्षीय बुजुर्ग, जिन्हें मृत मान लिया गया था। अंतिम संस्कार से ठीक पहले अचानक जीवित हो उठे। यह चौंकाने वाली घटना बुधवार की दरमियानी रात घटी।

Punjab Case

हरियाणा के यमुनानगर की घटना (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

ग्रामीण सतपाल के अनुसार, उनके बड़े भाई शेर सिंह की तबीयत मंगलवार को अचानक खराब हो गई। उन्हें तत्काल यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है और गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे डॉक्टरों ने परिजनों को शेर सिंह की मृत्यु की सूचना दी और उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद खबर के बाद परिजन उन्हें गांव वापस ले आए। रिश्तेदारों को सूचित कर दिया गया और सभी अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। गांव में शोक का माहौल था।

End of Feed