Shamli: तालाब में उतराते मिले 2 बच्चों के शव, ऐसे हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश के शामली में एक तालाब में दो बच्चों के शव उतराते हुए पाए गए हैं। परिजनों के मुताबिक, दोनों घर से खेलने के वास्ते निकले थे।

शामली: जिले के कांधला थाना अंतर्गत गढ़ी दोलत गांव में रविवार सुबह से लापता दो बच्चों के शव उनके घर के पास एक तालाब में मिले। लापता होने के बाद दोनों की परिजन खोजबीन कर रहे थे, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। लेकिन, सोमवार की सुबह किसी ग्रामीण को बच्चों के शव तालाब में उतारते दिखे। बच्चों के शव देखते ही उन्हें तुरंत बाहर निकाला गया। कांधला थाना प्रभारी क्षितिज कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि मृत बच्चों की पहचान सलमान (5) और उसकी बहन परवरिश (3) के रूप में हुई है।

Shamli: तालाब में उतराते मिले 2 बच्चों के शव, ऐसे हुआ हादसा

उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि खेलते समय बच्चे तालाब में गिर गए और मिट्टी में फंस गए। सिंह ने बताया कि बच्चों के शव तालाब में मिले और परिजनों ने उन्हें बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

End of Feed