Ram Mandir: राम मंदिर के लिए ली भीष्म प्रतिज्ञा, राम भक्त की 31 साल की तपस्या आज पूरी

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। रामलला के दर्शन के लिए देशवासी लालायित है। इस बीच दरभंगा के झमेली बाबा ने 31 साल पहले मंदिर के निर्माण को लेकर भीष्म प्रतिज्ञा ली थी। आज उनकी ये संकल्प पूरा होने जा रहा है। 31 वर्ष के बाद झमेली बाबा अन्न ग्रहण करेंगे।

Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर के बनने का इंतजार आज का नहीं है। ये इंतजार कई सौ सालों का है। लंबे समय के इंतजार के बाद राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एक धार्मिक उत्सव एक ऐतिहासिक दिन भी बन गया है। पूरे देश में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साहित है। सभी लोग टीवी के आगे बैठे हुए है ताकि प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देख सकें।

Darbhanga Jhameli Baba Taken Bhishma Pledge 31 years Ago For Ayodhya Ram Mandir Will Break Fast Today

राम मंदिर

राम मंदिर के लिए 500 साल से संघर्ष किया जा रहा था। ये लोगों के संघर्ष का ही फल है, जो आज पूरा भारत राममय हो उठा है। पूरा देश प्रभु श्रीराम के आगमन पर दिवाली मना रहा है। राम मंदिर के लिए लोगों ने अलग-अलग तरह से योगदान दिया है। वहीं एक राम भक्त ऐसे है, जिन्होंने राम मंदिर की मनोकामना लेकर भीष्म प्रतिज्ञा तक ले ली थी। सोमवार, 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के साथ उनकी ये प्रतिज्ञा पूरी होगी और वह अन्न ग्रहण कर पाएंगे। आइए आपको राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर उनके बारे में बताएं...

End of Feed