शहर

Saurashtra Express Derailed: पटरी से उतरी सौराष्ट्र एक्सप्रेस, मचा हड़कंप; ट्रेनों की आवाजाही सामान्य

Saurashtra Express Derailed: ट्रेन 19015 दादर-पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस का गैर यात्री कोच (वीपीयू) किम स्टेशन से रवाना होते समय पटरी से उतर गया।

Image

सौराष्ट्र एक्सप्रेस पटरी से उतरी

Photo : Twitter

Saurashtra Express Derailed: गुजरात के कीम में दादर-पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। अभी तक किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि दादर-पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस (19015 ) दोपहर 3:32 बजे किम स्टेशन से रवाना हुई। इस दौरान इसी दौरान इंजन के पास लगे एक गैर-यात्री कोच (वीपीयू) के चार पहिए पटरी से उतर गए।

फिलहाल, मरम्मत का काम जारी है और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। ट्रेन में सवार किसी भी यात्री या रेलवे कर्मचारी को कोई चोट या नुकसान नहीं पहुंचा है। ट्रेनों की सामान्य आवाजाही प्रभावित नहीं हुई है। पश्चिम रेलवे के प्रमुख जन्सम्पर्क अधिकारी (पीआरओ) विनीत अभिषेक ने बताया कि इंजन के बगल वाले एक गैर-यात्री कोच के चार पहिये अपाह्न 3.32 बजे पटरी से उतर गए, जब ट्रेन (संख्या 19015) पोरबंदर जाने के लिए स्टेशन से निकल रही थी। उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी यात्री या रेलवे कर्मचारी को कोई चोट या नुकसान नहीं पहुंचा है। पीआरओ ने कहा कि अतिरिक्त लूप लाइन उपलब्ध होने के कारण रेल मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!