3 करोड़ दो, मंत्री बन जाओ! विधायक को मिला फर्जी कॉल, प्रियंका गांधी के नाम पर ठगी की कोशिश

केरल के एलाथुर से कांग्रेस विधायक के. विद्या बालकृष्णन को एक साइबर ठग ने कथित तौर पर 3 करोड़ रुपये के बदले मंत्री बनाने का झांसा दिया। आरोपी ने व्हाट्सऐप कॉल पर खुद को प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यालय का कर्मचारी बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

केरल से साइबर ठगी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक ठग ने खुद को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यालय का कर्मचारी बताकर कांग्रेस विधायक के. विद्या बालकृष्णन को मंत्री बनाने का झांसा दिया। जिसके बदले ठग ने 3 करोड़ रुपये की मांग की। शक होने पर विधायक ने मामले की शिकायत पुलिस से की।

cyber fraud

सांकेतिक फोटो

व्हाट्सएप पर आई अंजान नंबर से कॉल

पुलिस के अनुसार, छह जुलाई को दोपहर करीब दो बजे विद्या बालकृष्णन को व्हाट्सएप पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने अपना परिचय नयी दिल्ली स्थित प्रियंका गांधी वाद्रा के कार्यालय के कर्मचारी ’राज कुमार’ के रूप में दिया। फोन करने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि केरल में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार या फेरबदल होने वाला है और यदि वह तीन करोड़ रुपये दें, तो उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है।

End of Feed