यवतमाल : तमिलनाडु के महाबलीपुरम से बिहार के चंपारण ले जाए जा रहे 210 टन वजनी और 33 फीट ऊंचे विशाल शिवलिंग के दर्शन के लिए मार्गभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही। एक ही ग्रेनाइट पत्थर से बने इस भव्य शिवलिंग को विराट रामायण मंदिर में स्थापित किया जाएगा।
33 फीट ऊंचाई और 210 टन वजन के महाशिवलिंग के देखने को उमड़ी भीड़
विशेष 96-टायर वाले ट्रक से हो रही इस यात्रा में सुरक्षा के लिए 14 सदस्यीय टीम तैनात है। अब तक करीब 22 दिनों में 1,400 किमी का सफर पूरा हुआ है। कुल 2,200 किमी के प्रवास में अगले 20 दिनों में बाकी दूरी पूरी हो जाएगी।
इस शिवलिंग की खासियत म्हणजे तळभागात 1008 छोटे शिवलिंगों की अनोखी रचना। शिवलिंग को उतारने के लिए 750 टन क्षमता वाली क्रेन का उपयोग किया जाएगा। वडकी में आज पहुंचताच श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ उमड़ी और पुलिस ने कड़ा बंदोबस्त रखा!
