बाप रे! कोटा के हॉस्टल में मगरमच्छ की एंट्री, मैस से लेकर पूरे परिसर में फैली दहशत; देखें Video

राजस्थान के कोटा में स्थित एक प्राइवेट हॉस्टल में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक मगरमच्छ अचानक परिसर में घुसकर मैस तक पहुंच गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

Kota Crocodile News: राजस्थान के कोटा शहर के बोरखेड़ा क्षेत्र स्थित कोरल पार्क इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मगरमच्छ अचानक एक प्राइवेट हॉस्टल के परिसर में पहुंच गया। देखते ही देखते वह हॉस्टल की मैस तक जा पहुंचा, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों और छात्रों में अफरातफरी फैल गई। राहत की बात यह रही कि समय रहते वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

मैस में अचानक घुसा मगरमच्छ

जानकारी के अनुसार, हॉस्टल की मैस में रोजमर्रा का काम चल रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद कुक की नजर अचानक फर्श पर रेंगते मगरमच्छ पर पड़ी। मगरमच्छ को सामने देखकर कुक घबरा गए और अपनी जान बचाने के लिए तुरंत बाहर की ओर भाग निकले। कुछ ही पलों में हॉस्टल में यह खबर फैल गई और छात्र भी मौके पर इकट्ठा हो गए। पूरी घटना मैस में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

End of Feed