शहर

Mathura News: छेड़छाड़ के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, बना दिया लंगड़ा त्यागी

यूपी के मथुरा में महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी की शुक्रवार रात पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। जैतपुर थाना पुलिस की मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है।

Image

छेड़छाड़ के आरोपी की पुलिस मुठभेड़

Photo : ANI

मथुरा: जैंत थाना क्षेत्र में पिछले दिनों महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी की शुक्रवार की रात पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई, जिससे उसके पैर में गोली लगी है। गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि बदमाश जेवर गौतमबुद्ध नगर का रहने वाला है। वो वृंदावन में रहकर रिक्शा चलाता था। इसने हाल ही में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसके संबंध में पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच शुक्रवार की रात इसके इलाके में होने की सूचना मिली, जिसकी घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की गई तो वह भागने लगा। इसी दौरान उस पर फायर किया गया, जिससे उसके पैर में गोली लग गई। उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। एसपी के मुताबिक, बदमाश राजेंद्र पर पहले से छेड़छाड़ और चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के जंतर-मंतर के पास पुलिस पर पथराव की खबर, दीपके बोले- उपद्रव करने के लिए गुंडों को भेजे जाने की मिली सूचना

दिल्ली के जंतर-मंतर के पास पुलिस पर पथराव की खबर, दीपके बोले- उपद्रव करने के लिए गुंडों को भेजे जाने की मिली सूचना

सहारनपुर में पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान के मीट प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, 14 महिला कर्मचारी बेहोश; प्रशासन ने शुरू की जांच

सहारनपुर में पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान के मीट प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, 14 महिला कर्मचारी बेहोश; प्रशासन ने शुरू की जांच

सांप के काटने से मौत का फर्जी खेल! छत्तीसगढ़ में डॉक्टर, वकील और होमगार्ड समेत 19 गिरफ्तार, 64 लाख के मुआवजा के घोटाले का पर्दाफाश

सांप के काटने से मौत का फर्जी खेल! छत्तीसगढ़ में डॉक्टर, वकील और होमगार्ड समेत 19 गिरफ्तार, 64 लाख के मुआवजा के घोटाले का पर्दाफाश

कांवड़ मेले से पहले मुजफ्फरनगर में बनी रोड एक दिन में उखड़ी, योगी सरकार के मंत्री कपिल देव ने अपनी ठोकर से ही उखाड़ दिया

कांवड़ मेले से पहले मुजफ्फरनगर में बनी रोड एक दिन में उखड़ी, योगी सरकार के मंत्री कपिल देव ने अपनी ठोकर से ही उखाड़ दिया

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार तस्करी करने वाले नेटवर्क पर बीकानेर पुलिस का बड़ा प्रहार, तीन और आरोपी गिरफ्तार

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार तस्करी करने वाले नेटवर्क पर बीकानेर पुलिस का बड़ा प्रहार, तीन और आरोपी गिरफ्तार