शहर

सूरत में मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा, मकान पर गिरी भारी भरकम क्रेन

Breaking News: गुजरात के सूरत में मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान एक क्रेन पास की इमारत पर गिर गई। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : ANI

Breaking News: गुजरात के सूरत में मेट्रो निर्माण कार्य स्थल पर एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माण स्थल पर काम में लगी क्रेन एक मकान पर गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। क्रेन गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मकान पर गिरी क्रेन

जानकारी के अनुसार, हाइड्रोलिक मशीन को क्रेन की मदद से उठाकर पिलर पर रखा जा रहा था, तभी हादसा हो गया और भारी भरकम क्रेन एक मकान पर जा गिरी। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था। इसलिए, कोई हताहत नहीं हुआ।

इस घटना पर सूरत मेट्रो रेल प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों का बयान नहीं आया है। कहा जा रहा है कि इस मामले की जांच होने के बाद ही इस पर किसी अधिकारी का बयान आएगा।

पहले भी हो चुका है हादसा

बता दें कि क्रेन गिरने से मकान को काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद मौके पर पुलिस और फायरकर्मी पहुंचे। इससे पहले भी मेट्रो के ऐलीवेटेड ट्रैक निर्माण कार्य के दौरान एक गार्डर क्षतिग्रस्त हो गया था। उस दौरान गार्डर में दरार आने के बाद उसे बदलना पड़ा था। आपको बता दें कि उम्मीद की जा रही है कि अगर तय समय से काम चलता रहा तो 2026 तक सूरत मेट्रो शुरू हो जाएगी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article