Ayodhya Ram Mandir: गुजरात एटीएस और फरीदाबाद एटीएस की एक संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध को अयोध्या स्थित राम मंदिर में आतंकवादी हमले की साजिश के संदेह पर गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध के पास से दो हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए।
टाइम्स नाउ के सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध व्यक्ति कथित तौर पर राम मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों की रेकी कर रहा था। संदिग्ध की गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब नगर निकाय चुनावों की वजह से पुलिस हाई अलर्ट पर थी। पुलिस को संदिग्ध के पास से दो हैंड ग्रेनेड मिले जिसे बाद में बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया।
गिरफ्तार किए गए संदिग्ध की पहचान अब्दुल रहमान के तौर पर हुई है, जो उत्तर प्रदेश के फैजाबाद (अयोध्या) का रहने वाला है। अधिकारियों का मानना है कि संदिग्ध आरोपी विदेश में बैठे आकाओं के निर्देश पर काम कर रहा था।
