दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को कांग्रेस की रैली आयोजित की जाएगी। रैली के आयोजन के लिए दिल्ली पुलिस ने अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी कर दिया है। इससे पहले, कांग्रेस ने रैली आयोजित करने के लिए दिल्ली पुलिस से अनुमति मांगी थी, जिसके बाद निर्धारित प्रदर्शन स्थल पर कार्यक्रम आयोजित करने की मंजूरी दी गई है।
कांग्रेस की रैली के लिए दिल्ली पुलिस ने जारी की NOC।
जानकारी के मुताबिक, रामलीला मैदान में निर्धारित प्रदर्शन स्थल पर 25 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक रैली आयोजित करने की अनुमति जारी की गई है। इस अवधि के दौरान संबंधित शर्तों के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जा सकेगा। कांग्रेस की रैली 1 नवंबर को प्रस्तावित है।
