Mathura News: पीएम के मथुरा पहुंचने से पहले सीएम योगी का दौरा, व्यवस्था का करेंगे निरीक्षण

Mathura News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मथुरा दौरे से पहले सीएम योगी ने की मथुरा यात्रा कर ब्रज रज उत्सव की व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश।

Mathura News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 नवंबर को ब्रज रज उत्सव में शामिल होने वाले हैं। 2019 में प्रधानमंत्री बनने के बाद ये उनका पहला मथुरा दौरा है। लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री की मथुरा यात्रा के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। इसी बीच मथुरा में पीएम के आने से पहले प्रबंधन और मंदिर व्यवस्था का जायजा लेने खुद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे वाले हैं।

CM Yogi to Visit Mathura to Review Arrangements For PM Modi Arrival in Braj Raj Utsav

पीएम के मथुरा दौरे से पहले सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे सीएम योगी

जानकारी के अनुसार सीएम योगी 19 नवंबर 2023 को करीब 11:40 बजे वह पवन हंस हेलीपैड वृंदावन पहुंचेंगे। सीएम योगी मथुरा में केवल ढाई घंटे ही रहेंगे। इसी दौरान वह प्रबंध और व्यवस्था का पूरा जायजा लेंगे। पीएम के आने से पहले सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश जारी किए गए हैं। इतना ही नहीं मथुरा में बंदरों से निपटने के लिए कमिश्नर ने अधिकारियों को लंगूरों को लगाने के निर्देश भी जार किए थे।

End of Feed