शहर

भ्रष्टाचार पर सीएम योगी का बड़ा एक्शन, डिफेंस एक्सपो जमीन घोटाले के आरोपी IAS अभिषेक प्रकाश को किया निलंबित

DM Abhishek Prakash: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को निलंबित कर दिया। अभिषेक प्रकाश वर्तमान में उत्तर प्रदेश उद्योग विभाग के सचिव और इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

Image

डिफेंस एक्सपो जमीन घोटाले के आरोपी IAS अभिषेक प्रकाश निलंबित

DM Abhishek Prakash: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को निलंबित कर दिया। अभिषेक प्रकाश वर्तमान में उत्तर प्रदेश उद्योग विभाग के सचिव और इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उनके निलंबन के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि लखनऊ डिफेंस एक्सपो जमीन घोटाले में भ्रष्टाचार और फर्जी दस्तावेजों के आरोप के चलते अभिषेक प्रकाश पर यह कार्रवाई हुई है। यह मामला लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित भटगांव में डिफेंस कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण से जुड़ा है। इस पूरे मामले में मुआवजे की प्रक्रिया में घोटाले की बात सामने आई है, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है।

निलंबित अधिकारी के खिलाफ थे भ्रष्टाचार के आरोप

सीएम योगी ने भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में सख्त कार्रवाई की नीति को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है। निलंबित अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप हैं। मुख्यमंत्री समय-समय पर भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का संकेत देते रहे हैं। वह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि किसी भी हाल में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा था कि अगर कोई भी अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अभिषेक प्रकाश 2006 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। प्रदेश में कई जिलों के डीएम के रूप में वह काम कर चुके हैं। वह लंबे समय तक राजधानी लखनऊ के डीएम भी रह चुके हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article