शहर

CM Yogi Adityanath Speech: रामलला की प्राण-प्रतिष्‍ठा के बाद सीएम योगी का बड़ा संदेश, नई अयोध्‍या पर क्‍या कहा..यहां जानें

CM Yogi Adityanath Speech from Ayodhya: सीएम योगी ने इस पुण्य अवसर का साक्षी बनने आ रहे सभी अतिथियों, प्रधानमंत्री मोदी और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) प्रमुख मोहन भागवत के स्वागत में अपना संदेश पोस्‍ट किया।

Image

सीएम योगी आदित्‍यनाथ।

CM Yogi Adityanath Speech from Ayodhya: अयोध्या में सोमवार को भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में ‘श्री राम लला’ के नूतन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न होने जा रहा है और संपूर्ण देश आस्था एवं भक्ति के सागर में डूबकर ‘राममय’ हो गया है। ‘श्री राम लला’ के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर योगी मंदिर परिसर में सुबह ही पहुंच गए और मेहमानों का स्वागत किया। बतौर मेजबान योगी ने राजनीति, कला, खेल, साहित्य, फिल्म जगत, उद्योग एवं विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट अतिथियों का सम्मान के साथ सत्कार किया।

सीएम ने श्रमिक और अभियंताओं से की मुलाकात

सुबह मंदिर परिसर में पहुंच कर मेहमानों से मिलने के साथ ही मुख्यमंत्री ने मंदिर के निर्माण कार्य से संबद्ध अभियंताओं, श्रमिकों और उनके परिजनों से भी भेंट की तथा उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी के मंदिर परिसर में पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उन्हें रामनामी पटका पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इससे पहले सुबह आठ बजे से ही मेहमानों का मंदिर परिसर में आगमन शुरू हो गया था। सभी मेहमानों को जन्मभूमि पथ होते हुए मंदिर परिसर में प्रवेश दिलाया गया, उन्हें रामनामी पटका पहनाया गया और निर्धारित स्थान पर बैठाया गया। इस बीच सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल और शंकर महादेवन ने अपनी प्रस्तुति भी दी।

एक्‍स पर सीएम योगी की पोस्‍ट

सीएम योगी ने इस पुण्य अवसर का साक्षी बनने आ रहे सभी अतिथियों, प्रधानमंत्री मोदी और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) प्रमुख मोहन भागवत के स्वागत में अपना संदेश पोस्‍ट किया। सोमवार की सुबह सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर अपने संदेश में योगी ने कहा, ‘‘श्री राम लला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के पुण्य अवसर के साक्षी बनने आ रहे सभी अतिथि महानुभावों का सप्तपुरियों में श्रेष्ठ, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की प्राकट्य भूमि श्री अयोध्या धाम में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। जय सियाराम।’’ अपने सिलसिलेवार पोस्ट में योगी ने कहा, ‘‘अद्भुत, अविस्मरणीय, अलौकिक क्षण! आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आराध्य प्रभु श्री राम की पावन जन्मस्थली श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम लला के नूतन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न होने जा रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज असंख्य राम भक्तों की प्रतीक्षा पूर्ण होने जा रही है। संपूर्ण देश आस्था और भक्ति के सागर में डूबकर ‘राममय’ हो गया है। जय श्री राम!’’

संत, पीएम और भागवत का स्‍वागत

उन्‍होंने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा, ‘‘जय सियाराम! प्रभु श्री राम और माता सीता के चरण रज से पावन हुई धरा श्री अयोध्या धाम में ‘नए भारत’ में सांस्कृतिक पुनर्जागरण के शिल्पी, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!’’ उन्‍होंने एक अन्य पोस्ट में राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत का स्वागत करते हुए कहा, ‘‘प्रभु श्री राम की प्राण-प्रिय नगरी श्री अयोध्या धाम में श्री राम लला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आरएसएस के माननीय सरसंघचालक आदरणीय मोहन भागवत का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!’’ योगी ने कहा, ‘‘श्री अयोध्या धाम स्थित प्रभु श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला के नवीन विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में देश-दुनिया से पधार रहे पूज्य संतों व धर्माचार्यों का हार्दिक स्वागत-अभिनंदन! श्री अयोध्या धाम में आपकी गरिमामयी उपस्थिति ‘रामराज्य’ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।’’

लॉ एंड ऑर्डर और विकास पर बोले सीएम

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अयोध्‍या स्थित राम मंदिर के मंच से नई अयोध्‍या के विकास कार्यों के बारे में बात की। इसके बाद उन्‍होंने अयोध्‍या के लॉ एंड ऑर्डर व्‍यवस्‍था पर भी बात की। वे बोले कि, 'निश्चिंत रहिए! रामकृपा से अब कभी कोई भी अयोध्या की परिक्रमा में बाधक नहीं बन पाएगा। अयोध्या की गलियों में गोलियों की गड़गड़ाहट नहीं होगी। कर्फ्यू नहीं लगेगा। अपितु राम नाम संकीर्तन से गुंजायमान होगी।' सीएम योगी ने राम मंदिर परिसर से नई अयोध्‍या की एक झलक भी दिखाई। उन्‍होंने कहा कि, 'आज यहां राम जी की पैड़ी, नया घाट, गुप्तार घाट, ब्रम्हकुंड, आदि विभिन्न कुंडों के कायाकल्प, संरक्षण, संचालन और रखरखाव का कार्य हो रहा है। रामायण परंपरा की 'कल्चरल मैपिंग' कराई जा रही है, राम वन गमन पथ पर रामायण वीथिकाओं का निर्माण हो रहा है। नई अयोध्या पूरे विश्व के सनातन आस्थावानों, संतों, पर्यटकों, शोधार्थियों, जिज्ञासुओं के लिए प्रमुख केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। यह एक नगर या तीर्थ भर का विकास नहीं है, यह उस विश्वास की विजय है, जिसे 'सत्यमेव जयते' के रूप में भारत के राजचिह्न में अंगीकार किया गया है। यह लोकआस्था- जन विश्वास की विजय है। भारत के गौरव की पुनरप्रतिष्ठा है।'

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article