यूपी में 'कतई बर्दाश्त नहीं करने' की नीति; अपराध और अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार का सख्त रुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था और औद्योगिक विकास को लेकर राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने अपराध के खिलाफ 'कतई बर्दाश्त नहीं करने' की नीति को दोहराते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि राज्य में अपराध और अपराधियों के खिलाफ उनकी सरकार की 'कतई बर्दाश्त नहीं करने' की नीति जारी रहेगी। मुख्यमंत्री योगी ने आगाह किया कि जो लोग गरीबों को उनके अधिकारों से वंचित करने, व्यापारियों को डराने-धमकाने या महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

CM Yogi Adityanath (File Photo: PTI)

सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो: पीटीआई)

'फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्प्लेक्स' का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले 'फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्प्लेक्स' का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षा ही विकास और औद्योगिक प्रगति की नींव है। सीएम योगी ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि जो लोग कानून की भाषा नहीं समझते, उनसे उसी भाषा में निपटा जाएगा, जो वे समझते हैं। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ राज्य की 'कतई बर्दाश्त नहीं करने' की नीति बिना किसी अपवाद के जारी रहेगी।

End of Feed