फाजिलनगर को अब 'पावागढ़' के नाम से जानेगी दुनिया, कुशीनगर से सीएम योगी का बड़ा ऐलान; जिले को दी 424 करोड़ के परियोजनाओं की सौगात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में 424 करोड़ से अधिक की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था पर कड़ा बयान देते हुए फाजिलनगर का नाम बदलकर 'पावागढ़' करने का प्रस्ताव भेजा है।

Yogi Adityanath Kushinagar Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कुशीनगर जनपद को 424 करोड़ से अधिक की 278 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस अवसर पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने विकास बनाम अराजकता के मुद्दे पर पिछली सरकारों को जमकर घेरा और उत्तर प्रदेश की सुधरी कानून व्यवस्था का कड़ा संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि पहले की सरकारों के समय उत्तर प्रदेश कट्टा-बम बनाने वालों की पहचान से जुड़ा था, जो निर्दोष लोगों और व्यापारियों को लूटने के काम आता था। वे बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाते थे। लेकिन हमने इन शोहदों को पूरी तरह ठीक कर दिया है। जो ठीक नहीं हुआ और बोली से नहीं माना, वो गोली से जरूर मान गया है।

yogi adityanath kushinagar visit

कुशीनगर को 424 करोड़ की 278 परियोजनाओं की सौगात (चित्र: X/@myogiadityanath)

मच्छर और माफिया दोनों का किया सफाया, बुलेट स्पीड से बढ़ रहा कुशीनगर

मुख्यमंत्री ने कुशीनगर के अतीत और वर्तमान की तुलना करते हुए कहा कि पिछली सरकारों की विकृत मानसिकता ने इस क्षेत्र को सिर्फ बीमारी, भुखमरी और बेरोजगारी दी थी. लेकिन डबल इंजन की सरकार ने इंसेफेलाइटिस (दिमागी बुखार) और माफिया, दोनों पर ऐसा प्रभावी प्रहार किया कि आज ये दोनों यूपी से लगभग समाप्त हो चुके हैं। सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि मच्छर बीमारी लाता था और माफिया बेरोजगारी, लेकिन सरकार ने दोनों का पक्का इलाज कर दिया है। आज कुशीनगर पिछड़ेपन की पहचान छोड़कर बुलेट स्पीड से आगे बढ़ रहा है।

End of Feed