International Yoga Day: सीएम धामी ने आदि कैलाश में किया योग, बोले- आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आदि कैलाश में योग किया। उन्होंने कहा कि योग की वजह से आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। साथ ही कहा कि योग करने से इंसान स्वस्थ रह सकता है और इससे जीवन में कई सुधार आते हैं।

International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योग किया। सीएम धामी ने आदि कैलाश पहुंचकर योग किया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सीएम धामी ने आदी कैलाश में योग करने के अलावा भगवान शिव की आराधना भी की। बता दें कि आदी कैलाश समुद्र तल से 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है, जहां सीएम धामी ने योग किया है।

cm dhami yoga day

सीएम धामी ने योग किया।

सीएम धामी ने भगवान शिव के किए दर्शन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आदि कैलाश में योग कार्यक्रम के बाद पार्वती कुंड में देवाधिदेव महादेव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि पार्वती कुंड से आदि कैलाश के दर्शन मन-मस्तिष्क को शांति एवं असीम आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने वाले हैं। देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती का आशीर्वाद सदैव सभी पर बना रहे, मेरी यही प्रार्थना है।

End of Feed