चित्रकूट में बाढ़ का रौद्र रूप, CM मोहन यादव ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा; प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर दिए राहत के निर्देश

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के चित्रकूट में भारी बारिश के बाद बाढ़ के हालात गंभीर हो गए हैं, जिसके चलते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने आश्रय स्थल पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने अधिकारियों को राहत-बचाव अभियान तेज करने के साथ भोजन, पेयजल, चिकित्सा और जरूरी सामान की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में भारी बारिश के कारण बिगड़े बाढ़ के हालात का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देर रात नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे। रीवा पहुंचने के बाद उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपात बैठक की और प्रदेश में बाढ़ की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद 30 अगस्त की सुबह मुख्यमंत्री चित्रकूट पहुंचे और बाढ़ प्रभावित इलाकों का मौके पर निरीक्षण किया।

Madhya Pradehs News

जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री वितरित करते हुए सीएम यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट विकास प्राधिकरण के आश्रय स्थल पहुंचकर बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत की। उन्होंने प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनीं और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री भी वितरित की। दरअसल, चित्रकूट क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते सेमरावल और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदियों में उफान आने से कई इलाकों में पानी घरों तक पहुंच गया, जिससे लोगों के घरेलू सामान को नुकसान हुआ है। हालांकि प्रशासन की सतर्कता और समय रहते किए गए राहत-बचाव प्रयासों के चलते अब तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।

End of Feed