'बहनों की इच्छा कुचलने वालों को कब्र से निकालकर देंगे सजा'; महिला आरक्षण को लेकर मोहन यादव ने बोला विपक्ष पर हमला

‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं के भीतर जो आक्रोश है,वह उनके हक की लड़ाई का प्रतीक है और इसे देशभर में पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी की इच्छा का गला घोंटने वालों को माफ नहीं किया जाएगा।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ में महिला आरक्षण बिल को लेकर जबरदस्त विरोध और आक्रोश देखने को मिला। हजारों महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर अपने अधिकारों की मांग उठाई। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विपक्ष,खासकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि विपक्ष ने महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय किया है।

मोहन यादव ने महिला आरक्षण को लेकर बोला विपक्ष पर हल्ला।

मोहन यादव ने महिला आरक्षण को लेकर बोला विपक्ष पर हल्ला।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं के भीतर जो आक्रोश है,वह उनके हक की लड़ाई का प्रतीक है और इसे देशभर में पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी की इच्छा का गला घोंटने वालों को माफ नहीं किया जाएगा। सीएम ने यह भी कहा कि सरकार महिलाओं के हर फैसले के साथ खड़ी है और इस मुद्दे पर विधानसभा में विशेष सत्र बुलाकर निंदा प्रस्ताव लाने पर भी विचार किया जाएगा।

End of Feed