भव्य-दिव्य होगा 'श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक'; सीएम मोहन यादव बोले-यहां आकर जनता को मिलेगा पुण्य

मध्यप्रदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। इंदौर के जनापाव कुटी में आयोजित भगवान परशुराम प्रकटोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक’ के निर्माण की घोषणा की।

मध्यप्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिले के जनापाव कुटी में भगवान परशुराम प्रकटोत्सव के अवसर पर ‘श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक’ के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि करीब 17 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह परिसर भव्य और दिव्य स्वरूप में विकसित किया जाएगा, ताकि यह देश ही नहीं बल्कि दुनिया में एक विशिष्ट आध्यात्मिक केंद्र के रूप में पहचान बना सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां आने वाले श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भगवान परशुराम के जीवन दर्शन से परिचित होंगे तथा उन्हें आध्यात्मिक पुण्य की प्राप्ति होगी।

प्रस्तावित श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक

प्रस्तावित श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान परशुराम के जीवन को सनातन संस्कृति का गौरव बताते हुए कहा कि वे चिरंजीवी हैं और हर युग में उन्होंने अन्याय और अधर्म के खिलाफ शस्त्र उठाकर धर्म की रक्षा की। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम शस्त्र और शास्त्र दोनों के ज्ञाता थे और उन्होंने भीष्म पितामह, द्रोणाचार्य और कर्ण जैसे महान योद्धाओं को तैयार किया।

End of Feed