शहर

शर्मनाक! 'सेनेटरी पैड' मांगने पर बरेली में 11वीं कक्षा की छात्रा को एक घंटे तक कक्षा के बाहर खड़ा रखा

Sanitary Pad: छात्रा के पिता ने डीआईओएस, जिला अधिकारी, राज्य महिला आयोग और महिला कल्याण विभाग को कथित घटना के संबंध में लिखित शिकायत भेजी है। नंदन ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Sanitary Pad: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक कन्या इंटर कॉलेज की 11वीं कक्षा की छात्रा ने परीक्षा के दौरान मासिक धर्म आने पर प्रधानाचार्या से सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, तो उसकी मदद किए जाने के बजाय उसे कथित तौर पर एक घंटे तक कक्षा के बाहर खड़ा रखा गया। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत पर मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी नंदन के मुताबिक, छात्रा के पिता ने शिकायत की है कि उसकी बेटी शनिवार को परीक्षा देने के लिए मॉडल टाउन स्थित कन्या इंटर कॉलेज गई, तभी उसे एहसास हुआ कि उसका मासिक धर्म शुरू हो गया है और उसने प्रधानाचार्या से सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

नंदन के अनुसार, छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने के बजाय कक्षा से बाहर जाने के लिए कहा गया और वहां लगभग एक घंटे तक खड़ा रखा गया। छात्रा के पिता के मुताबिक, स्कूल प्रशासन से मदद न मिलने पर उसकी बेटी लगभग एक घंटे बाद घर लौट आई और अपनी मां को पूरा घटनाक्रम बताया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article