जंतर-मंतर कूच करेंगे किसान, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर हाई अलर्ट; बैरिकेडिंग के साथ सख्त पहरा

ल्ली-नोएडा बॉर्डर पर बैरिकेडिंग लगाकर प्रत्येक संदिग्ध वाहन और व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, किसानों के प्रस्तावित प्रदर्शन और जंतर-मंतर पहुंचने के आह्वान को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

दिल्ली : किसानों के जंतर-मंतर पहुंचने के आह्वान के मद्देनजर नोएडा और दिल्ली के बीच स्थित सभी प्रमुख बॉर्डरों पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस और दिल्ली पुलिस संयुक्त रूप से लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं।

Noida-Delhi Border Farmers Protest

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर हाई अलर्ट

मंगलवार से शुरू हुआ यह अभियान बुधवार को भी जारी रहा, जिसके तहत दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर बैरिकेडिंग लगाकर प्रत्येक संदिग्ध वाहन और व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, किसानों के प्रस्तावित प्रदर्शन और जंतर-मंतर पहुंचने के आह्वान को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बॉर्डर पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है।

End of Feed