Christmas 2024: देशभर में दिखी क्रिसमस की धूम, आधी रात को चर्च में उमड़े श्रद्धालु, मनाया प्रभू यीशू का जन्मदिन

Christmas Celebration in India: आज देश में क्रिसमस की धूम देखने को मिल रही है। मध्य रात में चर्च में श्रद्धालुओं की भीड़ चर्च में उमड़ी। लोगों ने प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाया, साथ ही खास प्रार्थना भी की गई। वहीं गोवा में क्रिसमस के साथ ही टूरिस्टों के लिए नए साल का जश्न भी शुरू हो गया है।

Christmas 2024: आज देश में धूमधाम से क्रिसमस मनाया जा रहा है। गोवा से लेकर यूपी, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ समेत सभी राज्यों में प्रभु यीशू का जन्मोत्सव मनाया गया। दिल्ली में भी क्रिसमस की पूरी तैयारी की गई है। दिल्ली की सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल, सेंट मार्टिन चर्च, सेंट थॉमस चर्च और सेंट मैरी चर्च जैसी प्रमुख चर्चों को इस खास अवसर पर खूबसूरती से सजाया गया है। साथ ही इन चर्चों के आसपास सुरक्षा के विशेष इंतजाम भी किए गए हैं। वहीं तमिलनाडु में भाजपा प्रमुख के.अन्नामलाई चेन्नई के अन्नाई वेलंकन्नी चर्च में क्रिसमस सेवा में शामिल हुए।

Christmas

क्रिसमस सेलिब्रेशन

आधी रात से ही क्रिसमस समारोह शुरू

गोवा में बुधवार को गिरजाघरों में मध्यरात्रि की प्रार्थना सभा के साथ क्रिसमस समारोहों की शुरुआत हुई। इस दौरान शहर में बाजारों और घरों को सजाया गया है। हजारों श्रद्धालु प्रभु यीशु के जन्म का जश्न मनाने के लिए आधी रात से ही राज्य के गिरजाघरों में पहुंच गए थे। उन्होंने प्रार्थना की और ईसा मसीह की प्रशंसा में ‘कैरोल’ गाए।

End of Feed