नैनीताल स्थित जल संस्थान में क्लोरीन गैस रिसाव होने से अफरा-तफरी का माहौल है। इलाके में लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ। जानकारी के मुताबिक, पंप हाउस में सिलेंडर लीक होने से गैस रिसाव हुआ है। इस हादसे में करीब 6 लोग गंभीर रूप से मूर्छित हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड के साथ ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ टीम भी मौके पर पहुंची हैं। टीम ने तत्काल राहत बचाव कार्य चलाकर आसपास के 25 घरों को खाली कराया है।
खबर अपडेट की जा रही है...
