शहर

'थोड़ी देर में आ रहा हूं' कहकर घर नहीं लौटा रियल एस्टेट एजेंट, अमेरिका से बच्चों ने ऐसे लगाया हत्या का पता

Ahmedabad News: अहमदाबाद में एक रियल एस्टेट एजेंट की कुछ लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी है। लंबे समय तक घर न लौटने पर पत्नी ने बच्चों को इसकी जानकारी दी। बच्चों ने पिता के फोन को ट्रैक पर लोकेशन का पता लगाया। लोकेशन पर पहुंचने पर परिवार को शख्स का मृतदेह मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Image

अहमदाबाद में रियल एस्टेट एजेंट की हत्या

Ahmedabad News: अहमदाबाद में आपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं। बोपल में MICA में पढ़ने वाले छात्र प्रियांशु जैन की 10 नवंबर को हत्या के बाद एक और हत्या का मामला सामने आया है। बोपल के गरोडिया गांव के एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि मृतक के सिर पर इतने वार किए गए कि उसका सिर क्षत-विक्षत हालत में मिला। जानकारी के अनुसार, अमेरिका में बैठे बच्चों ने पिता की लोकेशन का पता फोन को ट्रैक करके लगाया, तब जाकर हत्या की खबर सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई।

iPhone को ट्रैक करके मिली पिता की लोकेशन

बोपल में अपराधियों ने एक 65 वर्षिय एक दीपक पटेल की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वह एक रियल एस्टेट एजेंट थे। अपराधियों ने उनका सिर क्षत-विक्षत करके हत्या की वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि दीपक दलाल पत्नी को 'थोड़ी देर में आ रहा हूं' कहकर घर से बाहर गए थे। कई घंटे बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं आए तो उनकी पत्नी ने अमेरिका में रहने वाले अपने बच्चों को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि बच्चों ने पिता के iPhone को ट्रैक किया और उनकी लोकेशन का पता लगाया। रिश्तेदार बच्चों की बताई लोकेशन पर सुबह पहुंचे तो उन्हें वहां दीपक पटेल का मृतदेह मिला। परिवार ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। हत्यारों ने दीपक पटेल का सिर क्षत - विक्षत करके बेरहमी पूर्वक उनकी हत्या की थी। आसपास की जगह पूरी तरह से लहूलुहान स्थिति में मिली।

जांच में जुटी पुलिस

बोपल पुलिस थाने के इंस्पेक्टर बीटी गोहिल ने कहा कि गरोडिया गांव के पास वृद्ध की लाश मिलने की जानकारी के बाद हत्या को लेकर जांच शुरू की है। शंकास्पद लोगों की पूछताछ जारी है और एफएसएल टीम की भी मदद ली जा रही है। इंस्पेक्टर बीटी गोहिल ने कहा, हत्यारे ने मृतक के सिर पर कई हमले करके हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस जांच कर रही है कि किस वजह से और किसने उनकी हत्या की है।

Hiten Vithalani
हितेन विठलानीauthor

2011 में ANI मुंबई ब्यूरो में इंटर्न से शुरू हुआ सफर, 2012 में समय मुंबई में ट्रेनी प्रोड्यूसर तक पहुंचा लेकिन मंत्रालय में लगी आग के बाद से रिपोर्टर के तौर पर सफर की शुरुआत हुई। मुंबई से गुजरात चुनाव 2012 के बाद गुजरात के ही संस्था में अहमदाबाद में काम किया। ETV news Gujarati में जहां से 2015 में फिर एक बार मुंबई ब्यूरो गुजराती चैनल के लिए संभालने का मौका मिला । उसके बाद 2016 में गुजराती चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो संभालने का मौका मिला। 1 मई 2017 के दिन Zee media के साथ दिल्ली ब्यूरो में जुड़ा और Zee का गुजराती चैनल जो लॉन्च होना था Zee 24 Kalak जिसके लिए दिल्ली नेशनल ब्यूरो हेड करने का मौका मिला। लॉकडाउन के वक्त दिल्ली में ही रीजनल ब्यूरो से नेशनल ब्यूरो में काम करने का मौका मिला, Zee Hindustan ने काम को देखते हुए अपने साथ जोड़ लिया जिसमे किसान आंदोलन, सिद्धू मूसेवाला मर्डर, पंजाब चुनाव, यूपी चुनाव, बंगाल चुनाव से लेकर गुजरात चुनाव तक कवर किया। उसके बाद गुजरात में जी के साथ अहमदाबाद में बीजेपी और गुजरात सरकार बीट में काम काफी सालों बाद शुरू किया और अब 15 अप्रैल 2024 से Times Now Navbharat गुजरात ब्यूरो में अहमदाबाद में प्रिंसिपल correspondent के तौर पर काम कर रहा हूं।

और पढ़ें
End of Article