शहर

Chhattisgarh Assembly Election 2023: सुकमा में बोले CM योगी, 'अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण राम राज्य की उद्घोषणा'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 5, 2023, 04:51 PM IST

Chhattisgarh Assembly Election 2023- छत्तीसगढ़ के सुकमा में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में 'राम मंदिर का निर्माण भारत के अंदर राम राज्य की उद्घोषणा' की शुरुआत है।

Image

छत्तीसगढ़ में सीएम योगी

Photo : Twitter

सुकमा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य के दौरे पर हैं। रविवार को सुकमा में आयोजित बीजेपी की जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि 'अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भारत के अंदर राम राज्य की उद्घोषणा की शुरुआत' है, जहां जाति और धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होगा।

इस दिन होगा मतदान

छत्तीसगढ़ के कोंटा विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर राज्य में ‘लव जिहाद’ और धर्मांतरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। आपको बता दें कि सुकमा जिले की कोंटा सीट उन 20 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है, जहां पहले चरण में मतदान होगा। राज्य के 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 20 सीटों पर तथा अन्य 70 सीटों पर 17 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा। पहले चरण के लिए प्रचार रविवार शाम को समाप्त हो जाएगा।

सीएम ने बताया राम राज्य का अर्थ

यूपी सीएम योगी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण जनवरी में पूरा हो जाएगा। इससे उत्तर प्रदेश से अधिक छत्तीसगढ़ के लोगों को खुश होना चाहिए क्योंकि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भारत के अंदर राम राज्य की उद्घोषणा की शुरुआत है। उन्होंने कहा, राम राज्य का अर्थ है ऐसा शासन जहां जाति और धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होगा। योजनाओं का लाभ गरीबों, वंचितों, आदिवासियों सहित हर व्यक्ति तक पहुंचे। योजना का लाभ सभी तक सीधे पहुंचना चाहिए। सभी को सुरक्षा, सुविधाएं और संसाधनों पर अधिकार मिले, यही राम राज्य है। इसके अलावा योगी ने केंद्र सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि याद रखें, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वास्तव में पिछले साढ़े नौ वर्षों में पूरे देश में राम राज्य की नींव रखी है।

भूपेस सरकार पर बरसे योगी

योगी आदित्यनाथ ने भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में सरकार लव जिहाद और धर्मांतरण की गतिविधियों पर चुप है। यहां हर तरह से ऐसी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह कोई ‘सरकार’ नहीं है, बल्कि यह एक ‘समस्या’ बन गई है। कांग्रेस अपने आप में एक समस्या बन गई है। जल्द से जल्द इस समस्या से छुटकारा पाएं और छत्तीसगढ़ के सपनों को साकार करने में सहयोग करें। उन्होंने कोयला, शराब, खनन और लोक सेवा आयोग में कथित घोटालों को लेकर भी बघेल सरकार पर हमला बोला। भाजपा ने कोंटा सीट से सोयम मुका को मैदान में उतारा है। यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार मौजूदा विधायक और मंत्री कवासी लखमा हैं। (भाषा इनपुट)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article