चारधाम यात्रा पर मौसम की मार, उत्तराखंड में आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट जारी; श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह

Uttarakhand Chardham Yatra Weather Update: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल से हो गई। जिसके बाद से श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन प्रदेश में पिछले 48 घंटों में मौसम का मिजाज बदल गया है। जिसके चलते अधिकतर हिस्सों में बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। कुछ जगहों पर तेज बारिश की वजह से नदियों के जलस्तर में भी इजाफा हुआ है। अगले कुछ दिन चार धाम आने वाले श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने की जरूरत है। खासतौर से गंगोत्री-यमुनोत्री धामों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Uttrakhand Chardham Yatra Weather Update: एक ओर उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की शुरुआत हो गई है। वहीं दूसरी ओर मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। जिसको देखते हुए अगले कुछ दिन सावधानी बरतने की जरूरत है। इन दिनों उत्तराखंड में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार को मसूरी में भारी बारिश के चलते कैंपटी फॉल का नजारा भयावह हो गया। झरने का तेज बहाव देखकर पर्यटक भी डर गए। बारिश के चलते पहाड़ों से लेकर मैदान तक मौसम में ठंडक बढ़ गई। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 8 मई तक मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand weather

Meta AI

उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट

उत्तराखंड में 5 से 8 मई तक भारी बारिश, आंधी और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान केदारनाथ-यमुनोत्री समेत चारधाम यात्रा के रूट पर खासतौर पर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के बाद आपदा प्रबंधन विभाग भी अलर्ट हो गया है। चारधाम यात्रा रूट सहित उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में संवेदशील स्थलों में अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किया गया है।

End of Feed