शहर

Char Dham Yatra: चार धाम तीर्थयात्रियों के साथ धोखाधड़ी, हेलीकॉप्टर टिकट के नाम पर हो गया लाखों का खेल

Char Dham Yatra: उत्तराखंड में चार धाम तीर्थयात्रियों के साथ लाखों रुपये की हेलीकॉप्टर टिकट धोखाधड़ी का पता चला है। 2023-2024 के दौरान हेलीकॉप्टर टिकट धोखाधड़ी के 47 मामलों में 10 लाख रुपये मूल्य की धोखाधड़ी हुई

Image

Char Dham Yatra: चार धाम तीर्थयात्रियों के साथ धोखाधड़ी, हेलीकॉप्टर टिकट के नाम पर हो गया लाखों का खेल

KEY HIGHLIGHTS
  • चार धाम तीर्थयात्रियों के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी
  • हेलीकॉप्टर टिकट के नाम पर लाखों रुपये का फ्रॉड
  • 2023 और 2024 में यात्रियों के साथ हुआ खेल

Char Dham Yatra: उत्तराखंड में चार धाम तीर्थयात्रियों के साथ लाखों रुपये की हेलीकॉप्टर टिकट धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गढ़वाल के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के कार्यालय ने एक आरटीआई आवेदन के जवाब में कहा कि 2023 और 2024 में रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, उत्तरकाशी, देहरादून और चमोली समेत उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में हेलीकॉप्टर टिकट धोखाधड़ी के 26 मामले दर्ज किए गए हैं।

गढ़वाल आईजी कार्यालय ने बताया कि 2024 में इनमें से छह मामले रुद्रप्रयाग में, दो-दो हरिद्वार और उत्तरकाशी में एवं चार देहरादून में दर्ज किए गए। 2023 में रुद्रप्रयाग में आठ, हरिद्वार और चमोली में एक-एक और देहरादून में दो मामले दर्ज किए गए।

नोएडा निवासी अमित गुप्ता ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत आवेदन किया था। हालांकि, उत्तराखंड पुलिस के साइबर अपराध प्रकोष्ठ के आंकड़ों का हवाला देते हुए गुप्ता ने बताया कि 2023-2024 के दौरान हेलीकॉप्टर टिकट धोखाधड़ी के 47 मामलों में 10 लाख रुपये मूल्य की धोखाधड़ी हुई और इन मामलों में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article