शहर

महाशिवरात्री पर हो गई 'भांग' ज्यादा तो कार चालक ने दिखाया तांडव, ले ली तीन लोगों की जान, जानें- पूरा मामला

Chandigarh Sector 5-8 Dividing road Accident: कार चालक राहुल शिवरात्रि पर भांग के ज्यादा पकोड़े खाने के बाद होश में नहीं था। उसके बाद वह नशे में कार चला रहा था और सेक्टर 5 के मोड़ के पास सबसे पहले उसने एक साइकिल को टक्कर मारी, उसके बाद उसने ई रिक्शा को टक्कर मारी और फिर उसने एक गाड़ी को भी टक्कर मारी।

Image

महाशिवरात्री पर हो गई 'भांग' ज्यादा तो कार चालक ने दिखाया तांडव

Chandigarh Road Accident: चंडीगढ़ में भांग पीकर कार चला रहे युवक ने साइकिल और ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। चंडीगढ़ के सेक्टर 5–8 लाइट प्वाइंट के पास यह हादसा हुआ, जहां आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और चंडीगढ़ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

दरअसल, चंडीगढ़ के सेक्टर 5 और सेक्टर 8 के लाइट प्वाइंट पर रविवार देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई। हादसे में एक महिला और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तो वहीं तीसरी मौत अस्पताल में जाकर एक महिला की हुई। ऐसे में हादसे में कुल दो महिलाओं की और एक युवक की मौत हुई है।

शिवरात्रि पर भांग का सेवन

कार चालक राहुल शिवरात्रि पर भांग के ज्यादा पकोड़े खाने के बाद होश में नहीं था। उसके बाद वह नशे में कार चला रहा था और सेक्टर 5 के मोड़ के पास सबसे पहले उसने एक साइकिल को टक्कर मारी, उसके बाद उसने ई रिक्शा को टक्कर मारी और फिर उसने एक गाड़ी को भी टक्कर मारी।

ई रिक्शा सड़क के बीच में ही पलट गया था, जिससे चालक और सवारी उसमें फंस गई थी। उसी में दो लोगों की मौत हुई है और साइकिल से जा रही एक महिला की भी मौत हो गई। ई-रिक्शा में बैठी सवारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की एक संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

शुरुआती जांच में पता लगा है कि आरोपी कार चालक किशनगढ़ का रहने वाला है और एसी रिपेयर का काम करता है। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ा author

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदे... और देखें

End of Article