AAP की सरकार में 'आप' का विधायक गिरफ्तार, रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने उठाया; CM मान ने भ्रष्टाचारियों को चेताया
पंजाब के जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को कथित भ्रष्टाचार के आरोप में विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि कहा कि 2022 में जब लोगों की तरफ से दी गई जिम्मेदारी को हमने संभाला था तो हम एक गारंटी देकर आए थे कि किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

विधायक रमन अरोड़ा गिरफ्तार
जालंधर : पंजाब सतर्कता ब्यूरो (विजलेंस) ने राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा के जालंधर स्थित आवास पर भ्रष्टाचार के एक मामले में शुक्रवार को छापेमारी की। जांच के बाद उन्हें विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। रमन अरोड़ा (54) जालंधर सेंट्रल सीट से विधायक हैं। सूत्रों ने बताया कि यह छापेमारी जालंधर में कुछ अधिकारियों के माध्यम से निर्दोष लोगों को भेजे गए कथित झूठे नोटिस से संबंधित है, जिसमें अरोड़ा की भूमिका जांच के दायरे में आ गई है। संपर्क करने पर आप के प्रवक्ता नील गर्ग ने अरोड़ा के घर पर छापेमारी की पुष्टि की है।
सीएम भगवंत मान ने कही बड़ी बात
राज्य सरकार ने हाल ही में अरोड़ा की सुरक्षा वापस ले ली थी, जिसके बाद विधायक ने मीडिया से कहा था कि उन्हें इस कदम के पीछे के कारण की जानकारी नहीं है। इससे पहले, अरोड़ा की सुरक्षा में कथित तौर पर 14 बंदूकधारी तैनात थे। अपने ही विधायक की गिरफ्तारी के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 2022 में जब लोगों की तरफ से दी गई जिम्मेदारी को हमने संभाला था तो हम एक गारंटी देकर आए थे कि किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज फिर स्पष्ट हो गया कि आम आदमी पार्टी कुछ नहीं देखती चाहे कोई अपना हो या कोई ना हो। भ्रष्टाचार के घुन ने सिस्टम को खोखला किया है, जिसके प्रति हमारी लड़ाई जारी रहेगी। हमारी सरकार सिस्टम को पूरी तरह से साफ करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार में छोटे छोटे व्यपारी और दुकानदारों को परेशान करने नहीं दिया जाएगा। दुकानदारों से अपील करता हूं कि हमारा कोई भी नेता या अन्य अगर डर दिखाकर भ्रष्टाचार का दबाव बना रहा है तो शिकायत करें। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि सभी अधिकारियों और नेताओं को बताना चाहता हूं गलत करने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोगों से विनती करता हूं कि अगर आपकी नजर में कोई भी बड़ा या छोटा नेता हो, हमें बताएं हम उस पर कार्रवाई जरूर करेंगे। यह भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई है, इसको जारी रखेंगे और जीतेंगे भी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। चण्डीगढ़ (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
पुष्पेंद्र यादव यूपी के फतेहुपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्षा-दीक्षा भी उसी परिवेश के साथ आगे बढ़ी। साल 2016 स...और देखें

CM नीतीश कुमार ने किया गंगा पर बने नए पुल का लोकार्पण, अब पटना से राघोपुर दियारा जाना होगा आसान

आज का मौसम, 23 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: बरसात ने बदला देशभर में मौसम का मिजाज; जल्द ही हो सकती है इन जगहों पर मानसून की एंट्री

Baghpat News: विशालकाय अजगर का निवाला बने दो बंदर, ग्रामीणों में हड़कंप, वन विभाग टीम के रेस्क्यू का वीडियो वायरल

जिसे समझा था मरा, वह लौटी जिंदा; छपरा में महिला की वापसी से गांव में सनसनी, 11 जून को हुआ था श्राद्ध

बिहार में गैंगरेप का मामला; दो नाबालिगों की हैवानियत का शिकार बनी मासूम, गांव में छाया आक्रोश
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited