Chandigarh: चंडीगढ़ प्रशासन का बड़ा फैसला, नेशनल परमिट वाले ट्रकों में भी अब ट्रैकिंग डिवाइस और पैनिक बटन अनिर्वाय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2023, 06:26 PM IST

Chandigarh: चंडीगढ़ प्रशासन ने नेशनल परमिट वाले ट्रकों में भी वीएलटीडी और पैनिक बटन लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में परिवहन विभाग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इन दोनों डिवाइस को लगाने के लिए ट्रक चालकों को 31 मार्च तक का समय दिया गया है। अप्रैल से इन दोनों डिवाइस के बगैर पकडे जाने वाले वाहनों पर कार्रवाई होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 31 मार्च तक ट्रकों में लगाना होगा वीएलटीडी और पैनिक बटन
  • चंडीगढ़ के परिवहन सचिव ने नोटिफिकेशन जारी कर दी जानकारी
  • अप्रैल से शुरू होगी सख्ती, जांच अभियान चलाकर काटे जाएंगे चालान

Chandigarh: चंडीगढ़ प्रशासन ने वाहनों में सुरक्षा को लेकर एक बड़ा फायदा किया है। चंडीगढ़ में बस और टैक्सी जैसे सार्वजनिक वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) और पैनिक बटन अनिवार्य करने के बाद नेशनल परमिट वाले ट्रकों में भी वीएलटीडी और पैनिक बटन लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में चंडीगढ़ के परिवहन सचिव नितिन कुमार यादव ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए। इस तरह का नियम लागू करने वाला चंडीगढ़ देश का पहला शहर बन गया है। वाहन चालकों को इसके लिए 31 मार्च तक का समय दिया गया है। अप्रैल से इन दोनों डिवाइस के बगैर पकडे जाने पर वाहन चालकों पर जुर्माना लगाने समेत अन्‍य कार्रवाई की जाएगी।

Chandigarh News

वीएलटीडी और पैनिक बटन लगाना अनिवार्य

चंडीगढ़ परिवहन विभाग की तरफ से जारी इस नोटिफिकेशन में बताया गया कि, शहर में चलने वाली सभी बसों, टैक्सी-कैब और ट्रक को पहले ही वीएलटीडी और पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य किया गया है। अब इस लिस्‍ट में नेशनल परमिट वाले ट्रकों को भी शामिल किया गया है। इस अधिसूचना के तहत ऑटो, तीन पहिया वाहन और दो पहिया वाहनों को इस नियम से बाहर रखा गया है। दोनों डिवाइस लगवाने के लिए ट्रक चालकों को 31 मार्च तक का समय दिया गया है। इसके बाद सख्ती शुरू होगी और जांच अभियान चलाकर चालान काटे जाएंगे। इसके अलावा अब डिवाइस लगने के बाद ही गाड़ियों का परमिट, रिनुअल, पंजीकरण, फिटनेस आदि सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।

End of Feed