चण्डीगढ़

Chandigarh: चामुंडा देवी, माता चिंतापूर्णी और ज्वाला जी जाना होगा आसान, एक अप्रैल से बनने जा रही ये खास सड़क

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2023, 03:29 PM IST

Chandigarh: पंजाब सरकार ने जालंधर-होशियारपुर-चिंतपूर्णी सड़क परियोजना के निर्माण के लिए बजट जारी कर दिया है। इसका निर्माण एक अप्रैल से शुरू किया जाएगा और इस साल के अंत तक पूरा करने का लक्ष्‍य रखा गया है। इसके बनने के बाद चामुंडा देवी, माता चिंतापूर्णी और ज्वाला जी के दर्शन करने और धर्मशाला और मैक्लोडगंज जैसी जगहों पर जाने वाले लाखों लोगों का सफर आसान बन जाएगा।

Image

सड़क निर्माण एक अप्रैल से होगा शुरू

KEY HIGHLIGHTS
  • जालंधर-होशियारपुर-चिंतपूर्णी सड़क के लिए 13.74 का बजट जारी
  • सड़क परियोजना के लिए चल रही है टेंडर प्रक्रिया, अप्रैल से निर्माण
  • यह 39 किमी सड़क धर्मशाला और मैक्लोडगंज जाने का भी रास्‍ता


Chandigarh: पंजाब को हिमाचल प्रदेश से जोड़ने वाली सड़क परियोजना को राज्‍य सरकार की अनुमति मिलने के साथ बजट भी जारी हो गया है। इस सड़क का निर्माण कार्य एक अप्रैल से शुरू कर दिया जाएगा। जिसके बाद पंजाब के अलावा चंडीगढ़ की तरफ से चामुंडा देवी, माता चिंतापूर्णी और ज्वाला जी के दर्शन करने के लिए जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं का सफर आसान बन जाएगा। चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में इस सड़क परियोजना की जानकारी देते हुए पंजाब के राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने बताया कि जालंधर-होशियारपुर-चिंतपूर्णी सड़क परियोजना के लिए मुख्यमंत्री ने 13.74 करोड़ रुपये का फंड जारी किया है। सड़क निर्माण के लिए निविदाएं मंगाई गई हैं। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

बता दें कि हिमाचल में स्थित चामुंडा देवी, माता चिंतापूर्णी और ज्वाला जी जैसे प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिरों में हर साल लाखों लोग जाते हैं। इन मंदिरों में दर्शन के लिए चंडीगढ़ और हरियाणा से भी हर साल हजारों श्रद्धालु जाते हैं। यह संपर्क मार्ग हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन शहरों धर्मशाला और मैक्लोडगंज को भी जोड़ता है। यह रास्‍ता पंजाब के जालंधर और होशियारपुर होकर हिमाचल तक जाता है। यह संपर्क मार्ग महत्‍वपूर्ण होने के बाद भी पिछले साल से बेहद जर्जर अवस्‍था में है। जिसकी वजह से इस सड़क पर सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि अब यात्रियों की यह परेशानी दूर

इस साल के अंत तक सड़क निर्माण को पूरा करने का है लक्ष्‍य

राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने बताया कि इस 39 किलोमीटर लंबी संपर्क सड़क के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू किया गया है। जिसे 25 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। यहां पर एक अप्रैल से निर्माण कार्य शुरू करने का लक्ष्‍य रखा गया है। राजस्‍व मंत्री ने बताया कि इस सड़क का लगभग 25 किमी क्षेत्र होशियारपुर जिले में और 14 किमी क्षेत्र जालंधर जिले में पड़ता है। इस पूरी सड़क का निर्माण इस साल के अंत तक पूरा करने का लक्ष्‍य रखा गया है। इसके बन जाने से पंजाब और हिमाचल के अलावा चंडीगढ़ और हरियाणा से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी फायदा मिलेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article